मिर्जापुर, अगस्त 28 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव में बुधवार की रात सगी बहनें फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई। हालत बिगड़ने पर दोनों बहनों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों ने सब्जी के साथ दोपहर का बचा चावल खाया था। क्षेत्र के धनसीरिया गांव निवासी सुनील गुप्ता की पुत्री 17 वर्षीय कल्याणी और 19 वर्षीय कात्यायनी ने रात में भोजन किया। दोनों ने सब्जी के साथ बासी भोजन खाया। भोजन करने के बाद दोनों बहनें सोने चली गई। देर रात अचानक दोनों बहनों को उल्टी दस्त शुरु हो गई। सगी बहनों की हालत खराब देख परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में दोनों बहनों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख मंडली...