पूर्णिया, नवम्बर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के प्रभात कॉलोनी के समीप स्थित गवर्नमेंट ओबीसी गर्ल्स स्कूल की 15 छात्राएं लिट्टी और चटनी खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग के शिकार होकर बीमार हो गई। सभी की तबीयत बिगड़ते देखकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती बच्चियों ने बताया कि सुबह में ग्यारह बजे के करीब लिट्टी और टमाटर की चटनी दी गई। इसके खाने के बाद चक्कर जैसा लगने लगा। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार सभी बच्ची 8 से 14 वर्ष के बीच है। सभी बच्ची छह और सात में पढ़ती हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ भरत कुमार ने बताया कि 15 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। सभी की तबीयत अब ठीक है। एक बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ी थी जो अब पूरी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.