देवघर, अगस्त 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. नृपेंद्र सिंह लिंगवाल ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, और छात्रों को अपने प्रेरणादायी संबोधन से देश के प्रति समर्पण और गर्व की भावना को और मजबूत किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों ने ही हमें आजादी का अमूल्य उपहार दिया है। उन्होंने इस वर्ष की थीम नया भारत पर विस्तार से चर्चा की और भारत की उपलब्धियों को गर्व के साथ रेखांकित किया। उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान, रक्षा क्षेत्र, और उत्पादन जैसे क्षेत्रों में भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.