देवघर, मार्च 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में मंगलवार को अग्निशमन विभाग के सहयोग से अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र का संचालन जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने किया। मौके पर उन्होंने अग्नि सुरक्षा पर सबों को विशेष प्रशिक्षण दिया और एक प्रभावशाली लाइव डेमो के माध्यम से अग्निशमन की तकनीकों का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों, कर्मचारियों और प्राचार्य डॉ. नृपेंद्र सिंह लिंगवाल ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों, रोकथाम के उपायों और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं लाइव डेमो में विभिन्न प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर जैसे सीओ-2 , फोम और पाउडर-आधारित यंत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.