आगरा, अक्टूबर 2 -- आगरा कैंट स्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदाम में जमा अनाज में भारी मात्रा में सुरेरी (कीड़ा) लग जाने से आस-पास की कॉलोनियों में दहशत का माहौल है। कीटनाशक दवा का छिड़काव न होने के कारण लाखों उड़ने वाले ये कीड़े अर्जुन नगर, नगला मेहराव, अयोध्याकुंज, बिहारीपुरा, नेहरू कुंज जैसे क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का जीवन मुश्किल हो गया है। उड़ते हुए कीड़े भोजन करते समय थाली में और रात को बिस्तरों में घुसकर बच्चों को काट रहे हैं। घरों के अंदर और बाहर बैठना दूभर हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने इस गंभीर समस्या के तत्काल समाधान के लिए जिलाधिकारी से कीट नियंत्रण (Pest Control) की मांग की है, ताकि लोगों को इस कीट के प्रकोप से मुक्ति मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.