जौनपुर, दिसम्बर 18 -- जौनपुर, संवाददाता। तीखी हवा के साथ गुरुवार को सुबह नौ बजे तक फुहार की तरह कोहरा झरता रहा। साढ़े नौ बजे के बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई लेकिन कोहरे का प्रकोप जारी रहा। बच्चे कोहरे के बीच स्कूल जाने को विवश रहे। उन्हें तैयार करने में अभिभावकों को भी परेशानी हुई। रात में गेहूं की सिंचाई करने वाले किसान शीत भरी पछुआ हवा और कोहरे के चलते कांप गए। आम जनजीवन के लिए प्रतिकूल हुए मौसम में अलाव ही विशेष सहारा बना है। शीत भरी पछुआ हवा और कोहरे के चलते गुरुवार को काफी गलन रही। 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके थे। लोग अलाव से चिपके रहे। सुबह अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादल और धुंध बनी रही। शाम चार बजे से ही कोहरा शुरू हो गया था। ज्यों ज्यों रात बढ़ती गई कोहरा गम्भीर होता गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.