बोकारो, मई 20 -- बेरमो। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की ओर से सोमवार को बेरमो के फुसरो तथा गोमिया व नावाडीह प्रखंड में तिरंगा यात्रा निकाली गई। फुसरो में फुसरो मंडल प्रभारी विक्रम पांडेय नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुराना बीडीओ ऑफिस कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकल कर फुसरो बाजार होते हुए नप कार्यालय के समीप स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल स्तंभ पहुंची, जहां सभी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी और पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी थी, पूरी फिल्म अभी बाकी है। संचालन फुसरो नगर महामंत्री रमेश सरकार ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, अशोक मिश्रा...