बोकारो, नवम्बर 24 -- फुसरो। असहाय जन संघर्ष समिति की बैठक रविवार को फुसरो के शर्मा कॉलोनी में महिला मोर्चा की अध्यक्ष फुलेश्वरी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। यहां महिलाओं को समिति की सदस्यता दिलायी गई। इस संबंध में समिति के जनसंपर्क अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि महिलाओं को आगे लाने का काम यह समिति कर रही है। वहीं समिति के पदाधिकारी साधु बाउरी व प्रकाश तुरी ने भी संबोधित किया। यहां मुन्नी देवी, अख्तरी खातून, गीता देवी, प्रेमलता ठाकुर आदि महिलाओं को इस समिति से जोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...