बोकारो, अक्टूबर 24 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो स्थित अवध सिनेमा इलाके के रहने वाले रामेश्वर महतो के युवा पुत्र विकास कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव शहर से सटे पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर हिन्दुस्तान पुल के पास कपूर मिश्रा की छत पर मिला। कई घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी, परंतु बात फैलते-फैलते और लोग जुटते-जुटते पहचान की गई। जानकारी पाकर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा व एसआई सुनील कुमार पटेल जवानों के साथ पहुंचे। फिर जरीडीह पुलिस अंचल निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह पहुंचे। इसके बाद बेरमो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह भी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने अपना काम करना शुरू किया। परिजनों व अन्य से पूछताछ के बाद पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.