नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्केट बहुत बड़ा हो चुका है। ये लगातार तेजी से ग्रोथ कर रहा है। अब इसमें कई कंपनियों के ऐसे मॉडल आ चुके हैं, जो बड़ी कंपनियों को पॉपुलर मॉडल को टक्कर दे रहे हैं। या फिर कई ऐसे मॉडल भी हैं जो रेंज में दमदार और कीमत में काफी कम है, लेकिन इनके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं। ऐसे में हम यहां पर एक ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं जो सिंगल चार्ज पर 322 किलोमीटर की लंबी रेंज देता है। जबकि इसकी कीमत 90 हजार रुपए भी नहीं है। ये कोमाकी का XR7 ई-स्कूटर है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं। कोमाकी XR7 में LIPO4 बैटरी मिलती है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक सिंगल चार्ज पर 322KM की लंबी रेंज देती है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपए है। इसकी टॉप स्पीड 55+ km/h तक ...