बांका, अप्रैल 7 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिध। बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार आजकल गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। यह इलाका न केवल व्यापारिक दृष्टिकोण से अहम है, बल्कि प्रखंड के अन्य क्षेत्रों से जुड़ने का एक प्रमुख केंद्र भी है। बावजूद इसके, यहां की सड़कें आज मनमानी दुकानदारों और प्रशासनिक उदासीनता के कारण जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्था का शिकार बन चुकी हैं। फुल्लीडुमर बाजार में अतिक्रमण अब एक ऐसी समस्या बन चुकी है, जिसने आमजन के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मुख्य सड़कों पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से दुकानें बढ़ा लेने और शेड लगाकर सड़क के दोनों किनारों को कब्जा लेने की प्रवृत्ति आम हो गई है। इतना ही नहीं, इन दुकानों के सामने अनियंत्रित ढंग से खड़े किए गए साइकिल, मोटरसाइकिल और अन्य छोटे वाहनों ने स्थिति को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.