बांका, जनवरी 20 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। सरकार के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सर्वाधिक भीड़ अंचल कार्यालय में लगी। जहां सीओ मनोज कुमार ने दो दर्जन से ज्यादा फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए पंजी में सूचीबद्ध किया। जिसमें आपसी जमीन बंटवारा, जमाबंदी सुधार, परिमार्जन प्लस, भूमि से संबंधित विवादों की सुनवाई करते हुए अधिकांश मामलों में ऑन दि स्पॉट निपटारा किया। उधर बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि उनके यहां कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में एक भी फरियादी नहीं पहुंचे। जबकि सीओ ऑफिस के भीतर फरियादियों की लंबी कतार लगी रही। फुल्लीडुमर थाने पर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, खेसर थाना पर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने लोगों की समस्याओं को सुनी। जबकि प्रखंड ...