मधेपुरा, अक्टूबर 4 -- चौसा, निज संवाददाता।फुलौत में दुर्गा पूजा के अवसर पर दुर्गा पूजा मनोरंजन समिति के सौजन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजद नेता ईं नवीन निषाद ने किया। उद्घाटन समारोह में राजद नेता ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। दुर्गा पूजा का यह पावन पर्व शक्ति, संस्कार, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए मिलजुलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। फोटो::::::::फुलौत में कार्यक्रम का शुभारंभ व संबोधित करते ईं नवीन निषाद।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...