रांची, जुलाई 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। विधायक सुदेश महतो ने बुधवार शाम बड़ा मुरी पहुंचे जहां उन्होंने दिवंगत फुलो देवी के मामा श्रीराम मुंडा से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढ़स एवं हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इस मौके पर सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, पूर्व जिप सदस्य सुशील कुमार महतो, पूर्व मुखिया संबत बड़ाइक आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि बीते दिन वर्षा से घर ढह जाने से मलबे में दब कर फुलो देवी की मौत हो गई एवं उसके मामा श्रीराम मुंडा घायल हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.