हाजीपुर, जुलाई 6 -- वैशाली। संवाद सूत्र फुलाढ पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता राजेंद्र राय पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप में वैशाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अनुमंडल कार्यालय,हाजीपुर द्वारा कराई गई जांच के बाद की गई है। जिसमें वितरण प्रणाली में भारी गड़बड़ियां उजागर हुई। प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, वैशाली द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विक्रेता पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 07 एवं भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की संस्तुति दी गई थी। उसी के आलोक में वैशाली थानाध्यक्ष ने कांड संख्या-449/25 दर्ज करते हुए जांच का जिम्मा एएसआई रामबाबू सिंह को सौंपा है। जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि विक्रेता ने वितरण रजिस्टर में 199 उपभोक्ताओं के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाद्यान्न वितरण दिखाया, जबकि लाभुकों ने स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.