मधुबनी, फरवरी 19 -- हरलाखी। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में इनदिनों परिक्रमा यात्रा को लेकर उत्सवी माहौल बना हुआ है। यहां के लोग मिथिला बिहारी व किशोरी जी के डोला का दर्शन करने के लिए आतुर दिख रहे हैं। इतना ही नहीं जिस गांव से डोला गुजरना है वहां एक दिन पूर्व से ही ग्रामीण साफसफाई व साधु-संतों के लिए तरह तरह के आयोजन करने में जुट जाते हैं। इसी क्रम में मिथिला की 15 दिवसीय पारंपरिक मध्यमा परिक्रमा यात्रा बुधवार को कल्याणेश्वर स्थान कलना से गिरिजा स्थान फुलहर पहुंची। रास्ते में बिटुहर, उमगांव, सोठगांव, बलुआहा टोल, दुर्गापट्टी, पिपरौन, परसा टोले आदि गांवों के पगडंडियों और एनएच 227 होकर परिक्रमा यात्री फुलहर पहुंचे। जहां स्थानीय लोग एवं दूर दराज से आए हुए साधु संत एवं श्रद्धालुओं ने भगवान के डोला के दर्शन कर अभिभूत हुए। प्रभु श्रीराम व जन...