पटना, जुलाई 5 -- फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के उस्मान नगर में लोगों को दो चोरों को पकड़ हाथ-पैर बांधकर पिटाई की। इसके दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मुसल्लाहपुर हाट निवासी सोनू और नसीम शामिल है। पुलिस ने बताया कि उस्मान नगर स्थित डॉ. सकीर नाजिफ के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने के लिए दो चोर अंदर घुस रहे थे। इसी बीच बगल के कुछ लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद आसपास के अन्य घर वालों ने घेरकर दोनों को पकड़ हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। डीएसपी के घर में चोरी करने वाला धराया: फुलवारीशरीफ के इसापुर पुल स्थित एक डीएसपी के घर से दिनदहाड़े लैपटॉप व अन्य सामान चोर...