पटना, जनवरी 20 -- फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के मिन्हाज नगर में अपराधियों ने घर के पास बाइक मिस्त्री मोहम्मद महताब (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की शाम चार से पांच बजे के बीच की है। हैरानी कि बात है कि घटना की भनक आसपास के लोगों तक को नहीं लगी। घर के सामने स्थित एक जर्जर मकान के पहले तल्ले के कमरे में खून से लथपथ उसका शव बरामद हुआ। उसके सिर में तीन गोलियां मारी गई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फुलवारी डीएसपी सुशील कुमार व थानेदार गुलाम शाहबाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड व एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। काम पर जाने की बात घर से निकला था : महताब के भाई ने बताया कि सोमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.