गोपालगंज, मार्च 23 -- फुलवरिया। एक संवाददाता शहीद दिवस के अवसर पर फुलवरिया स्थित कौशल विकास केंद्र में रविवार को वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व को-ऑर्डिनेटर राजेश साह ने किया। इस दौरान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। स्थानीय मुखिया अल्ताफ हुसैन ने कहा कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें देश सेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए। प्रखंड संयोजक उपेंद्र प्रसाद यादव ने शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राष्ट्र का आदर्श बताया।कार्यक्रम में कौशल विकास केंद्र के कर्मी दुर्गेश कुमार राय, गुलाम अली और विशाल यादव ने युवाओं को शहीदों के विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की। इस अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय फुलवरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमोद कुमार यादव, शिक्षक चंद्रिका बैठा, अभिषेक कुमार अभय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.