गोपालगंज, जनवरी 21 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला-राधागंज गांव के समीप भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा खास गांव निवासी स्वर्गीय कमल भगत के इकलौते पुत्र रमेश कुमार भगत के रूप में की गई। बताया गया कि रमेश अपनी बाइक से क्षेत्र के मंजिरवां कला टोला भरपुरवा गांव स्थित अपने एक संबंधी के यहां जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत मोबाइल फोन के माध्यम से फुलवरिया पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्...