गोपालगंज, अक्टूबर 10 -- फुलवरिया। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को टणवां खेमराज गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनरेश भगत और चंद्रदीप भगत के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों पर जमीन विवाद को लेकर लाठी, डंडा और तलवार से अपने पड़ोसी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.