गोपालगंज, फरवरी 11 -- फुलवरिया । स्थानीय थाना क्षेत्र के मांझा कंधवरिया गांव में पूर्व में दर्ज मामले को वापस नहीं लेने पर बुधवार को आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडे से लैस होकर पीड़ित के घर पहुंच गए। साथ ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मामले में गांव के सुजीत कुमार तिवारी ने फुलवरिया थाना व हथुआ एसडीपीओ को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को बच्चों के खेल को लेकर हुए विवाद में भी सुजीत कुमार तिवारी व उनकी पत्नी विद्यावती देवी के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...