गोपालगंज, मई 3 -- न्यायालय के आदेश पर परिजनों को सौंपी गई फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार बस स्टैंड से अपहृत एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद उसे आवश्यक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आदेश मिलने पर किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के लापता होने के बाद उसके पिता ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि बथुआ बाजार बस स्टैंड पर एक संदिग्ध किशोरी बस पकड़ने के लिए खड़ी है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद पुष्टि हुई कि यही वह कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.