गोपालगंज, दिसम्बर 9 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। नए वर्ष में प्रखंड को पूरी तरह खुले में शौच मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में स्वच्छता कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ पूजा कुमारी ने की। बैठक में स्वच्छता को-ऑर्डिनेटर स्मिता कुमारी सहित सभी स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे। बीडीओ ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान 2.0 के तहत चल रहे द्वितीय चरण को सफल बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सापेक्ष लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए एक दिसंबर से चल रहे अभियान में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के हर गांव को खुले में शौचमुक्त करना अनिवार्य है। इस दिशा में प्रभावी जनजागरूकता तथा नियमित निगरानी आवश्यक है। बीडीओ ने यह भी बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.