गोपालगंज, मार्च 9 -- फुलवरिया। एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जानकी कुमारी को फुलवरिया बीईओ के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार को फुलवरिया बीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गौरतलब है कि फुलवरिया की तत्कालीन बीईओ रत्ना घोष के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। पंचदेवरी में पदस्थापित बीईओ जानकी कुमारी को फुलवरिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इस संबंध में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच, उप विकास आयुक्त निशांत विवेक, और जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। पत्र प्राप्त होने के बाद बीडब्लूओ अरविंद कुमार फुलवरिया में बीईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में यह निर्णय लिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.