गोपालगंज, मार्च 21 -- -भाजपा नेता व समाजसेवी रामसागर सिंह की पत्नी व शिक्षक दीपेश सिंह की मां थीं - अपने कार्यकाल में सैकड़ों लोगों को दिलाया था आवास योजना का लाभ फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया ग्राम पंचायत की पूर्व मुखिया सावित्री देवी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। शवयात्रा में प्रखंड मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष व राजद नेता मनोज कुमार सिंह, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, स्थानीय मुखिया अल्ताफ हुसैन, सरपंच बलिंद्र सिंह, मोहम्मद सरफराज समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं समर्थक शामिल हुए।दिवंगत सावित्री देवी भाजपा नेता व समाजसेवी रामसागर सिंह की पत्नी तथा शिक्षक दीपेश कुमार सिंह की माता थीं। वह वर्ष 2011 में मुखिया निर्वाचित हुई थीं। शोक सभा का किया गया आयोजन स्थानीय मुखिया अल्ताफ...