लातेहार, जनवरी 30 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन अंतर्गत बालूमाथ प्रखंड के मगध कोलियरी के समीप स्थित फुलबसिया रेलवे साइडिंग में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की पांच बोगियां अचानक बेपटरी हो गईं। घटना फुलबसिया रेलवे स्टेशन के पास हुई। जिससे आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और बेपटरी हुई बोगियों को हटाकर ट्रेन को पुनः पटरी पर लाने का कार्य शुरू कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व बालूमाथ के कुसमाही रेलवे साइडिंग में भी इसी तरह की घटना सामने आई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.