मधुबनी, फरवरी 1 -- फुलपरास। बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में धावा दल की कार्रवाई की गई। इस दल ने एन एच 27 के बगल झिलमिल ढाबा सिजौलिया से एक बाल श्रमिक को कार्य करते हुए पाया गया,जिसे तत्काल विमुक्त कराया गया। धावा दल में श्रम पर्वतन पदाधिकारी फुलपरास अमित कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी खुटौना बसंत कुमार फुलपरास थाना के पुलिस बल,चाइल्ड लाइन के सदस्य तथा सर्वोपर्यास संस्था के प्रतिनिधि हरि प्रसाद शामिल थे।विमुक्त बाल श्रमिक को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत बाल कल्याण समिति मधुबनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की पुनर्वास प्रक्रिया की जाएगी।दोषी नियोजक के विरुद्ध बाल श्रम एवं किशोर (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। धावा दल में शामिल अधिकारी ने कानूनी प्राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.