अररिया, फरवरी 14 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती फुलकाहा थाना पुलिस ने शुक्रवार को मानिकपुर स्थित इंडो नेपाल बार्डर के समीप मकई खेत में बोरी में छुपा कर रखे 324 लीटर नेपाली शराब बरामद किया। पुलिस के कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से भाग निकला। नेपाल से तस्करों के द्वारा सिर पर शराब लाकर मानिकपुर बार्डर के समीप खेत में छुपाकर रखने की सूचना पर जब छापेमारी की गई तो मकई की खेत से बड़ी मात्रा में नेपाली तस्करी का शराब बरामद हुआ। फुलकाहा थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि 311 लीटर नेपाली शराब मामले में प्रार्थना की दर्ज की गई है। वहीं बसमतिया थाना पुलिस ने गुरुवार की रात नेपाल से लाई जा रहे एक बाइक पर लोड 87 लीटर दिलवाले नामक शराब बरामद किया। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक व शराब छोड़कर भागने में सफल रहा। मामले को...