अयोध्या, फरवरी 19 -- भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र सिडहिर नरसिंहपुर गांव में रह रहे एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर करोड़ों की कीमती जमीन का अनुबंध कराने का मामला सामने आया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूराकलन्दर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शिकायत में मुरलीधर यादव पुत्र तिलक राम का आरोप है कि माता-पिता की मृत्यु के बाद उसका फुफेरा भाई मुन्ना यादव निवासी निर्मोही बाजार हनुमान बाग कोतवाली अयोध्या यहीं पर रहता है। साजिश के तहत गांव के नीरज यादव ने आने अन्य सहयोगियों की मदद से पहले मुन्ना के आधार पर अपना मोबाइल नंबर फीड कराया और फिर बैंक में खाता खुलवा लिया। मुन्ना की नशीला पदार्थ खिला उसके नाम की कीमती जमीन का एग्रीमेंट करवाया और इसी खाते में पैसा भेज निकाल लिया। किसी को मामले की भनक न लगे इसलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.