लखीसराय, फरवरी 25 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान टीम। पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में सोमवार को एमडीएम खाने के बाद बच्चे बीमार पड़ने लगे। शिकायत डीएम मिथिलेश मिश्र तक पहुंचने के बाद पूरा प्रशासनिक तंत्र हड़कत में आया। जानकारी अनुसार सोमवार को निर्धारित एमडीएम मेन्यू के अनुसार हरी सब्जी युक्त दाल तड़का एवं चावल विद्यालय में बनाया गया था। एमडीएम के दाल तड़का में कोई जहरीला कीड़ा गिर गया। उसके बाद भी कीड़ा को निकालकर दाल तड़का बच्चों को पड़ोस दिया गया। एमडीएम खाने के बाद बच्चे जब बीमार पड़ने लगे तो इसकी सूचना डीएम को दी गई। डीएम स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने फुड प्वाइजनिंग के शिकार हुए बच्चों को तत्काल इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल एवं पिपरिया पीएचसी से एम्बुलेंस भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.