बागपत, फरवरी 24 -- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर कलेक्ट्रेट के सामने फुटब्रिज निर्माण के चलते रविवार की सुबह करीब ढाई घंटे तक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट करते हुए गंतव्य तक पहुंचाया गया। मशीनें हटने के बाद ही नेशनल हाइवे को वाहनों के लिए खोला गया। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर कलेक्ट्रेट के सामने लोहे के फुट ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार की सुबह वहां फुट ब्रिज लगाया गया। जिसके चलते सुबह करीब छह बजे ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक सहारनपुर की ओर से दिल्ली, गाजियाबाद, बुलन्दशहर ओर नोएडा की ओर जाने वाले भारी कामर्शियल वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा। उन्हें गौरीपुर चौराहे से बहालगढ़ (हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.