छपरा, अगस्त 19 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। ग्रामीण इलाकों में भी दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। प्रखंड के फुटानी बाजार पर इस बार विशालकाय ऑक्टोपस के भव्य पंडाल में मां दुर्गा दर्शन देंगी। पंडाल निर्माण का कार्य एक महीना पहले से शुरू कर दिया गया है। 40 फीट चौड़ा, 120 फीट लंबे व 50 फीट ऊंचे पंडाल का निर्माण किया जाता है। मालूम हो पिछले साल यहां दो विशालकाय डायनासोर के मध्य स्थापित पहाड़ों वाली मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी जो जिले में चर्चा का केंद्र बन हुआ था। यहां डायनासोर बनाया गया था जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बहुत कम समय में जिले में अपनी विशेष पहचान बना लेने वाले फुटानी बाजार पर हर साल विशेष तरह का पंडाल बनाया जाता है जो जिले व जिले से बाहर के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनता है। इसके पहले यहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.