रांची, जनवरी 6 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में मंगलवार को फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सिकिदिरी एफसी जलेमा की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में सिकिदिरी एफसी जलेमा की टीम ने जगमोहन ब्रदर्स को 5-4 से हराकर विजेता बनी। उत्कृष्ट खेल के लिए आठ नंबर की जर्सी से खेल रहे दिगम बेदिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं बालिका सीनियर 1600 मीटर दौड़ में मोनिका कुमारी स्वर्ण, सूरजमणि कुमारी रजत, संजोती कुमारी को कांस्य, 1600 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में गायत्री कुमारी स्वर्ण, मायुति कुमारी रजत, साक्षी कुमारी कांस्य मिला। 400x4 रिले दौड़ में गायत्री ग्रुप स्वर्ण, मोनिका ग्रुप रजत, चंचल ग्रुप ने कांस्य मेडल जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ज...