मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। कला संस्कृति व युवा विभाग और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रही तिरहुत प्रमंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को वॉलीबॉल के अंडर-19 बालक व बालिक वर्ग में पश्चिम चंपारण की टीम मुजफ्फरपुर को पराजित कर विजेता बनी। फुटबॉल के बालिका अंडर-19 वर्ग में मुजफ्फरपुर की टीम पश्चिम चंपारण को पराजित कर विजेता बनी। बालक वर्ग में पश्चिम चंपारण ने मोतिहारी को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कबड्डी अंडर-17 बालक वर्ग में पूर्वी चंपारण की टीम मुजफ्फरपुर को 30-28 से पराजित कर विजेता बनी। बालिका वर्ग में सीतामढ़ी की टीम पश्चिमी चंपारण को 47-16 से पराजित कर विजेता बनी। टेबल टेनिस बालक अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान पर मुजफ्फरपुर के अविरल प्रियदर्शी, दूसरे पर पश्चिम चंपारण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.