नोएडा, जनवरी 12 -- नोएडा, संवाददाता। डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न स्पर्धाओं के खिताबी मुकाबले खेले गए। नोएडा स्टेडियम में खेले गए अंडर-14 में यूपी विजेता बना। क्रिकेट में भी दूसरा स्थान मिला। फुटबॉल में झारखंड और पंजाब विजेता बनी। प्रतियोगिता में देशभर के डीएवी स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। फुटबॉल अंडर-14 में हरियाणा पहले, उत्तर प्रदेश दूसरे और झारखंड तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में झारखंड विजेता रहा। क्रिकेट अंडर-17 में पंजाब ने पहला, उत्तर प्रदेश ने दूसरा और दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल अंडर-19 में पंजाब ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हिमाचल प्रदेश दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने पहला, उत्तराखंड ने दूसरा और दिल्ली ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर...