हल्द्वानी, अगस्त 5 -- नैनीताल, संवाददाता। सीआरएसटी ओल्ड ब्वॉइज एसोसिएशन की ओर से आयोजित और नैनीताल बैंक की ओर से प्रायोजित एचएन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन इंडिपेंडेंस डे कप फुटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला नैंसी कॉन्वेंट व लेक्स इंटरनेशन भीमताल के बीच खेला गया। जिसके मध्यांतर तक लेक्स इंटरनेशन 4 गोल से आगे रहा। अंतिम हाफ एक गोल नैंसी कॉन्वेंट और एक गोल लेक्स इंटरनेशन भीमताल ने मारकर 5-1 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच में रेफरी प्रेम बिष्ट, भास्कर, अपूर्व रहे। आयोजकों ने बताया कि अगला मुकाबला बिड़ला विद्या मंदिर व हरमन माइनर स्कूल के बीच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.