गाजीपुर, फरवरी 7 -- मनिहारी। क्षेत्र के यूसुफपुर (खड़बा) में आयोजित आठ दिवसीय श्री पवहारी बाबा फुटबॉल मैच प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के तीसरे दिन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाते हैं। हार-जीत खेल का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन खेल भावना और अनुशासन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। तीसरे दिन पहला मुकाबला सुहवल और हंसराजपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हंसराजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागकर जीत दर्ज की। वहीं दूसरा रोमांचक मैच आजमगढ़ और कमसार गाजीपुर एलेवेन के बीच हुआ, जिसमें आजमगढ़ की टीम ने त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.