पाकुड़, दिसम्बर 24 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत कदमपुर गांव स्थित फुटबॉल मैदान में मंगलवार शाम को सिद्दो-कान्हु क्लब, कदमपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल खेल का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने बतौर मुख्य अतिथि फुटबॉल को हवा में उछालकर किया। आयोजकों की ओर से उनका स्वागत आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार ढोल-मांदर की थाप के साथ किया गया। उपासना मरांडी ने मैदान में उतरकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। खिलाड़ियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.