गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम। स्वामी विवेकानंद अंडर-20 मेंस नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप और सीनियर महिला राज्यस्तरीय फुटबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल शुरू हो गया है। मंगलवार को भोंडसी स्थित आरबीएसएम के परिसर सीनियर महिला फुटबॉल टीम के लिए महिला खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें 45 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर टीम में चयन के लिए दमखम दिखाया। चयन कमेटी की ओर से खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल मैच कराए गए। जिसमें खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर सूची तैयार की गई। रिटायर्ड (डीएसओ) रामनिवास ने कहा कि महिला खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर प्रतिभा के आधार पर सूची बनाई गई है। 19-20 मार्च को पुरुष खिलाड़ियों का हरियाणा फुटबॉल संघ के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें हरियाणा राज्य के सभी जिलों के फुटबॉल खिलाड़ी भाग लेने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.