बेगुसराय, मार्च 23 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के तेजनारायण उच्च विद्यालय शालीग्रामी के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय स्व. विनोदानंद बिपिन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे नॉक आउट मैच में स्टूडेंट क्लब शालीग्रामी की टीम एफसीए बेगूसराय को 4-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गयी। मैच में शालीग्रामी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए एफसीए बेगूसराय पर लगातार दबाव बनाये रखा। शालीग्रामी के बिजेन्द्र कुमार व भीमसेन ने अपनी टीम के लिये 2-2 गोल दाग टीम को बढ़त दिलायी। वहीं, एफसीए बेगूसराय की ओर से बलराम कुमार ने 1 गोल कर हार के अंतर को कम किया। मैच के मुख्य निर्णायक संतोष सिंह, लाइंस मेन किशन कुमार व मिथुन कुमार थे। इससे पहले मैच का उद्घाटन मुखिया सुबोध यादव ने किया। मौके पर युवा राजद के प्रदेश सचिव देश गौरव, सत्येंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.