भभुआ, जनवरी 8 -- मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया मैच का शुभारंभ दोनों टीमों की खेल प्रतिभा को देखकर दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह भभुआ, नगर संवाददाता। श्रीमती उदासी देवी 2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित अखलासपुर महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबला दतियाव फुटबॉल क्लब एवं फुटबॉल क्लब भभुआ के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, प्रमुख अतिथि प्रशिक्षु अवर निरीक्षक गोल्डन कुमार, अजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सेमीफाइनल मुकाबले में भभुआ फुटबॉल क्लब के स्टार खिलाड़ी डॉ. रवि रंजन एवं गोलू कुमार के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हाफ टाइम तक भभुआ क्लब ने दो गोल की बढ़त बना ली, जबकि मैच की समाप्ति तक एक और गोल दागकर भभुआ ने टूर्ना...