भभुआ, जनवरी 10 -- अतिरिक्त समय में कैश अख्तर के निर्णायक गोल से भभुआ ने बीयूर को 1-0 से हराया मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, अंगवस्त्र व पुरस्कार देकर किया सम्मानित (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। श्रीमती उदासी देवी 2 उच्च विद्यालय, अखलासपुर के खेल मैदान में आयोजित 15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को भव्य एवं रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच भभुआ फुटबॉल क्लब बनाम फुटबॉल क्लब बीयूर के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ प्रमुख अतिथि डीएवी डायरेक्टर दिनेश कुमार पटेल, मुख्य अतिथि मुखिया अखलासपुर किरण बाला, जदयू नेता अजय सिंह, संतोष कुमार सिंह एवं सुनील कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा कबूतर उड़ाकर किया गया। दोनों टीमों के बीच 40-40 मिनट का मुकाबला हुआ, जिसमें निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सक...