मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण बुधवार को मुंगेर पहुंचे। सदर प्रखंड शीतलपुर स्थित बाल्मीकि मैदान पहुंच कर उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। उनके साथ इंडिया फुटबाल टीम की पूर्व महिला कप्तान श्यामा रानी भी मौजूद थी। इस दौरान फुटबॉल के डेवलपमेंट के लिए आवासीय सेंटर की घोषणा की। उनके इस घोषणा पर खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकलव्य खेल योजना के तहत एक आवासीय स्पोर्ट एकेडमी बनाया जाना है। जहां फुटबॉल प्रेमी छोटे-छोटे बच्चों को रहने और खाने के साथ खेल सामग्री की सारी सुविधा मिलेगी। खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्होंने कहा कि मुंगेर में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। बस सही दिशा और सभी सुविधा मिले तो उनको विश्वास है कि मुंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.