मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पांचवीं ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब इस बार स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड़ के नाम रहा। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हरनाटांड़ ने नासा फुटबॉल क्लब, सीवान को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मैच का उद्घाटन नगर विधायक रंजन कुमार, गायघाट की विधायक कोमल सिंह, बोचहां विधायक बेबी कुमारी एवं विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी ने किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए सूरज कुमार को बेस्ट प्लेयर और गोल्डन बूट का खिताब दिया गया। वाजिद आलम को बेस्ट-22 खिलाड़ी और अमित कुमार को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। विजेता स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड़ को ट्रॉफी के साथ Rs.15 हजार, जबकि उपविजेता नासा सिवान को ट्रॉफी के साथ Rs.10 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट क...