घाटशिला, जनवरी 20 -- बहरागोड़ा,संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कोसताडूआ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ। फाइनल मैच घाघरा (बंगाल) बनाम बीरडीही (बरसोल) के बीच खेला गया। इसमें घाघरा की टीम ने जीत दर्ज की। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुखिया रंजीत सिंह शामिल हुए। अतिथियों के हाथों विजेता टीम को 15 हजार नकद और उपविजेता टीम को 10 हजार नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों बीकेएम और भूरसानी ओडिशा को 5-5 हजार नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मदन सिंह, गौरंग नायक, शिव कर्मकार, बीरेंद्र नायक, शिबो नायक, सुंदर सिंह, सौरभ सिंह, रोहिदास सिंह, राहुल नायक, सागर सिंह आदि खेल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.