हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता कुमाऊं प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब ऊधमसिंह नगर की टीम ने अपने नाम कर लिया। चम्पावत को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। विजेता टीम को ट्रॉफी और दो लाख रुपये, उपविजेता को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में रविवार को बिठोरिया यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी की ओर से आयोजित लीग का फाइनल यूएस नगर और चम्पावत के बीच खेला गया। सांसद अजय भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। अंत में ट्राईब्रेकर में यूएसनगर ने 5-4 के अंतर से जीत दर्ज की। समापन समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.