नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Acid attack on two teenagers in Deoria: यूपी के देवरिया के रुद्रपुर में रविवार की शाम फुटबॉल खेलकर लौट रहे दो किशोरों पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया। हाथ और पेट पर एसिड पड़ने से किशोर झुलस गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उस पर भी एसिड के छींटे पड़े हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि दोनों किशोर उसे अक्सर चिढ़ाते थे। इसी वजह से सबक सिखाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। देवरिया के रुद्रपुर नगर पंचायत के टेड़ा वार्ड निवासी 16 वर्षीय और पकड़ी वार्ड निवासी 17 वर्षीय किशोर एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ते हैं। दोनों रविवार को डीएन इण्टर कॉलेज में फुटबॉल खेलने गए थे। शाम करीब 6 बजे पैदल घर लौट रहे थे। जामुन चौराहे के पास नगर के गोला वार्ड नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.