कानपुर, नवम्बर 20 -- कानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में 18 से 20 नवंबर के बीच चल रहे सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के तीसरे व अंतिम दिन गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में समापन हुआ। अंतिम दिन फुटबाल और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। फुटबाल के सीनियर और सब-जूनियर वर्ग में ग्रीन पार्क की टीम ओवरआल चैम्पियन बनी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए फुटबाल के सीनियर वर्ग में ग्रीनपार्क की टीम विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की टीम उपविजेता बनी। जूनियर वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की टीम विजेता और ग्रीनपार्क की टीम उपविजेता रही। सब-जूनियर वर्ग में ग्रीन पार्क की टीम विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की टीम उपविजेता रही। वहीं, ग्रीनपार्क स्टेडियम के योग परिसर में हुई शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रशांत पांडे वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.