नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- पैदल आने-जाने वालों की राह सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कदम उठाया है। राजधानी की हर सड़क पर जर्जर फुटपाथ दुरुस्त कराए जाएंगे। जहां पर नहीं हैं, वहां जरूरत के हिसाब से बनवाए जाएंगे। साथ ही हर सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर पैदल चलना लोगों के लिए जोखिम भरा है। फुटपाथ ठीक कराकर और जेब्रा क्रॉसिंग से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश रहेगी। इनकी मानें तो इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी, क्योंकि उखड़े हुए फुटपाथ वाले स्थानों पर धूल उड़ती थी। राजधानी में पीडब्ल्यूडी के पास 2211 सड़कें हैं। इनकी लंबाई 1400 किलोमीटर से अधिक है। इनमें से काफी संख्या में सड़कों पर फुटपाथ उखड़े हुए थे। कई स्थानों पर तो सालों से देखरेख के अभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.